शनिवार, 7 सितंबर 2013

आजकल की लड़कियां

आजकल कुछ लोग
मोटे हो रहे हैं
धन से, बल से,
जन से, लूट से, ज्ञान से.......
पतला होने का भी
अभियान चल रहा है
कई लोग
अपना वजन

कम करने के लिए

रात-दिन
व्यायाम कर रहे हैं
बाबा रामदेव का
अनुकरण कर रहे हैं
लोगों में 
 पतला होने का
भूत सवार हो गया है
मानो
मोटा होना
कोई बीमारी हो...
और तो और
आजकल की लड़कियां
चाहती ही है कि
वे तार सी पतली हो
और
हैंगरों पर
टंगी दिखाई दे
कपड़ों की तरह
मगर सच यह है कि 
मांसलता और लावण्यता का भी
अपना आकर्षण है
 भारतीय सौंदर्यशास़्त्र में
मोटापा कोई बीमारी नहीं
समृद्धि का प्रतीक रहा है.
पर इसे समझने में
फिलहाल 
देर लगेगा.
                                         -इन्द्रमणि 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें